प्रतियोगिता में कई शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
फतेहपुर, बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील फतेहपुर के डॉप्लर क्लासेस फतेहपुर, युगांतर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीआईसी इंटर कॉलेज, वारिस इंटर कॉलेज फतेहपुर, नेशनल इंटर कॉलेज, लेफ्टिनेंट डिग्री कॉलेज, अवध इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, शारदा इंटर कॉलेज बेलहरा, निशांत जूनियर हाईस्कूल बेलहरा, राजकीय इंटर कॉलेज, शिवम शिक्षण संस्थान इसरोली, निशांत शिक्षण संस्थान बिशनपुर, आदर्श डिग्री कॉलेज सलारपुर, सरस्वती इंटर कॉलेज, सर्वजीत इंटर कॉलेज मदनपुर सरस्वती विद्या मंदिर भगौली, आरआर इंटर कॉलेज मसूदपुर, जयहिंद इंटर कॉलेज सिहाली, सावित्री देवी इंटर कॉलेज सिहाली, लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज सुंधियामऊ एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मे सामान्य ज्ञान से संबंधित 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। छात्र एबीपी के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा ने बताया की परीक्षा का परिणाम 19 नवम्बर को घोषित किया जाएगा। भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय तृतीय व लगभग 160 बच्चों को पुरस्कार व सभी छात्र छात्राओं को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस मौके पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक गण तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विभु पाठक, आदर्श वर्मा, श्रीअंक यादव, अभिषेक रावत, अमितेश वर्मा, हेमल जोशी, पुनीत मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव संतोष, पल्लवी वर्मा, अजीत बैसवार, सुरेंद्र वर्मा, निखिल शर्मा, विनय वर्मा, सुब्रत श्रीवास्तव, आलोक, गौरव, अनमोल वर्मा, शिवानी विश्वकर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

