बाराबंकी। हर माह की भांति इस माह भी बालाजी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान मे चल रहे तैंतीसवें मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार को बुके देकर किया गया। जिसमें कुल 8 लोंगो ने रक्तदान कर महानदान बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। जिसमें क्रमशः बालाजी का बचपन के कर्मचारी अद्भुत सिंह, बालाजी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी प्रणव त्रिपाठी, कृष्णमोहन सिंह, निखिल ंिसंह व समाजसेवी मो0 चाँद, मो0 अफजल, मो0 नसीब, शैली बाजपेयी ने रक्तदान कर किया। संस्था के प्रबंधक अंकुर माथुर ने बताया कि बालाजी संस्थान हर माह की 6 तारीख को जिले के थैलीसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए व अन्य जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। संस्था के प्रबंधक अंकुर माथुर ने ब्लड बैंक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ0 वीपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 राजेश कुमार कुशवाहा, एसएलटी राजा राम रावत, एलटी दीपक वर्मा, विवेकानन्द त्रिपाठी व विनोद कुमार, एलएआरपी यादव, शैलेश कुमार, स्टॉफ नर्स हरजीत कौर आदि का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र माथुर, प्रबन्धक चन्द्रशेखर काण्ड पाल, राजा सिंह, आशीष चौरसिया, पीयूष, अहमर, विपिन सिंह, दिलीप, नजरूल, अंकित, मुकेश, फरहान, फराज, रंजीत ठाकुर, अद्भुत सिंह, फजल आदि मौजूद रहे ।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

