इलाज के अभाव में नहीं हो रही किसी व्यक्ति की मौत: सतीश शर्मा राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा ने किया मंडल स्तरीय होम्योपैथिक चिकित्सा मेले का उद्घाटन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामनगर, बाराबंकी। भाजपा सरकार के द्वारा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया जा रहा है। इलाज के अभाव में किसी गरीब व्यक्ति की मौत ना होने पाए इसके लिए उन्हें आयुष्मान कार्ड मुहैया कराने के साथ-साथ असाध्य एवं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विधायक निधि से भी पैसा देने की व्यवस्था की गई। उक्त बातें प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा ने लोधेश्वर महादेवा में आयोजित मंडल स्तरीय होम्योपैथिक चिकित्सा मेले का उद्घाटन करते हुए कही। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में अस्पतालों में ना डॉक्टर मिलते थे और ना दवाइयां। आज शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही है। सरकार ने एलोपैथिक दवाओं के साथ-साथ होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में भी चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक दवाइयों के प्रति लोगों का विश्वास ज्यादा है इसीलिए लोग होम्योपैथिक इलाज का सहारा ले रहे हैं। राज्यमंत्री के अलावा सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक व महादेवा के ग्राम प्रधान राजन तिवारी ने भी अपने अपने विचार रखे। इस मंडल स्तरीय मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि सांसद ने फीता काटकर किया इस मौके पर अयोध्या मंडल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संगीता भाटिया सहित तमाम चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित थे इस मेले में मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

