भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम प्रधान ने काटा हंगामा

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

बाराबंकी। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे हैं उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। गुरुवार को विकासखंड सिरौलीगौसपुर में इसी तरह के एक मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने जमकर हंगामा किया।पद से इस्तीफा देने की चेतावनी तक दे डाली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। विकासखंड सिरौलीगौसपुर के सहायक विकास अधिकारी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में एक सफाई कर्मी काम कर रहा है। ग्राम पंचायत शेषपुर टुटरु के प्रधान संजय सिंह ने कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्य योजना फीडिंग के बदले दो हजार रुपये की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर गांव का विकास कार्य प्रभावित किया जा रहा है। प्रधान ने काफी देर तक विकासखंड परिसर में हंगामा किया किंतु कोई अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया। जिसका वीडियो हुआ वायरल। विकासखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार से आहत ग्राम प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!