प्रत्येक टीम 1-1 गांव को गोद ले ले: गिरीष चंद बैटिंग कर खेल मंत्री ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। यूपी सिविल सर्विसेज प्लेयर्स एसोसिएशन बाराबंकी के तत्वाधान में राज्य कर्मचारियों तथा अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री गिरीश चंद यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंत्री ने खुद मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी करते टूर्नामेंट की शुरूआत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह तथा रेहडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक अजीत प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर बोलते हुए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि खेल पर अधिक से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने आगे कहा कि प्रत्येक टीम 1-1 गांव को गोद ले ले और उस गांव में खेल का आयोजन करवा दे तो गांव-गांव से बहुत सारी प्रतिभाएं निकलकर सामने आएंगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की 14 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन आज कुल 3 प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। पहला मैच पोस्टल विभाग और वन विभाग के बीच खेला गया जिसे पोस्टल विभाग ने अपने नाम किया। दूसरा मैच सिंचाई एकादश और टीचर्स राइडर्स के बीच खेला गया जिसमें टीचर्स राइडर्स टीम विजय हुई। तीसरा मैच डीपीए एकादश तथा ग्राम विकास विभाग के बीच खेला गया जिसमें ग्राम विकास विभाग की टीम विजय हुई। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह विसेन तथा महामंत्री डॉ कमल कुमार सिंह ने बताया शेष 3 लीग मैच तथा दो क्वार्टर फाइनल मैच कल खेले जाएंगे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

