विज्ञान दिवस पर हुआ साइंस एक्सपो का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। गुरुवार को बालाजी एकेडमी बंकी में विज्ञान दिवस के अवसर पर ‘‘साइंस एक्सपो 2022‘‘ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालाजी ग्रुप ऑफ़ स्कूलस के डायरेक्टर अंकुर माथुर ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। बालाजी एकेडमी की प्रधानाचार्या एना खान ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने विज्ञान के प्रोजेक्ट बना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा नर्सरी ने बच्चों ने सोलर सिस्टम पर, क्लास के.जी.ए. के बच्चों ने सेन्स आर्गेन, के.जी. बी के बच्चों ने पार्ट्स ऑफ़ द प्लांट, फर्स्ट के बच्चों ने एयर और वाटर पलूशन, क्लास सेकंड के बच्चों ने फोटोसिंथेसिस , क्लास थर्ड के बच्चों ने दो मॉडल बने थे जिसमे एक डे और नाईट और दूसरा लेयर्स ऑफ़ द अर्थ थे, कक्षा चार के बच्चों ने फ़ंक्शंनिंग ऑफ़ ह्यूमन हार्ट, कक्षा पांच के बच्चों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कक्षा 6 के बच्चों ने ऑटोमेटिक पेस्टीसाइड स्प्रेयर, कक्षा 7 के बच्चों ने एलेक्ट्रिक्ट स्पीड ब्रेकर लाइट जनरेटर, कक्षा 8 के बच्चों ने माइक्रोस्कोप बनाया। इस अवसर पर समन, अज्जू, पियूष, नारायणी, कृति, अभिषेक, शिवानी, पूजा, सुम्बुल, अमिता खेमका, रीमा, अंसा मैंम आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

