नगर निकाय में अवैध वाहन पार्किंग नहीं होनी चाहिएः डीएम
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज के साथ जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की। डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलना प्रारंभ हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जगह कूड़ा निस्तारण की मशीनें लग जाना चाहिए। कूड़ा कहीं पर भी इधर उधर नहीं पढ़ना चाहिए चिन्हित स्थान पर ही डाला जाए।
नगर निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई की जाए दोषी से जुर्माना भी वसूला जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी नगर निकाय में अवैध वाहन पार्किंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी एवं जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में कहीं पर भी धान की पराली एवं गन्ने की पराली जलाने की घटना नहीं होनी चाहिए। पराली जलाने की घटना रोकने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाए उन्होंने यातायात के संबंध में निर्देश दिए कि अधिक प्रदूषण छोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए, ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई करें। गंगा ग्रामों में जैविक खेती कराई जाए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

