उपजा ज़िला अयोध्या इकाई की बैठक संपन्न प्रदेश अध्यक्ष ने किया पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशाला का उदघाटन

*अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व रवि मौर्य *

अयोध्या।उत्तरप्रदेश जनर्लिस्ट एसोसिएशन ज़िला अयोध्या इकाई की बैठक संपन्न हुई।इस मौके पर उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दिक्षित ने अयोध्या इकाई के पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशाला का उदघाटन किया।
उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाए।उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु के हो चुके पत्रकारों को 15 हजार रुपये पेंशन दिये जाने व पत्रकार उत्पीड़न के लिए मीडिया काउंसिल के गठन की मांग प्रदेश सरकार व् केंद्र सरकार से की।इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों को भूखण्ड व आवासीय कॉलोनी उपलब्ध कराये जाने की भी मांग की।उन्होंने ने साफ किया कि अयोध्या उपजा इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व महामंत्री डीके तिवारी है।इस जनपद में अन्य कोई नियुक्त नही हुई है।इस मौके पर प्रदेश के संगठन मंत्री संतोष भगवन,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,महामंत्री डीके तिवारी,राकेश यादव,राकेश तिवारी,तरुण गुप्ता,धर्मेंद्र चौरसिया,राजेश सिंह,पवन के अलावा रूदौली के तहसील अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एड्वोकेट के नेतृत्व में डॉ0 मो0 शब्बीर,नितेश सिंह,विकास वीर यादव,मो0 आलम,शिव शंकर वर्मा,सन्तराम यादव,प्रमोद कुमार शर्मा,अम्बरीष यादव,रियाज़ अन्सारी,अमरेश यादव,आलोक कुमार,सतीश यादव आदि सहित अन्य पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।मीटिंग में रूदौली क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा पत्रकारों पर किये गए हमले व् अन्य मामलो का संज्ञान लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने सम्बंधित अधिकारियो से दूरभाष का वार्ता कर कार्यवाही के लिए कहा।उन्होंने पीड़ित पत्रकारों को आश्वासन दिया कि यदि कार्यवाही नही होती है तो वे मुख्यमंत्री सहिंत अन्य संबंधित विभाग के मंत्री व् प्रदेश स्तर के अधिकारियो से भी वार्ता करेंगे।

Don`t copy text!