अभाविप के प्रांत मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत रायबरेली में हुए अधिवेशन में दोबारा प्रांत मंत्री बने आकाश पटेल

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दोबारा प्रांत मंत्री बनाए गए आकाश पटेल का शहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अभाविप के रायबरेली में हुए प्रांत अधिवेशन में आकाश पटेल को अवध प्रांत का पुनः प्रांत मंत्री निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के बाद गुरुवार को पहली बार बाराबंकी पहुंचे आकाश पटेल का विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। असैनी मोड़ से जुलूस की शक्ल में भारत माता के जयकारे लगाते कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखे। असैनी मोड़ से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला टेस्टी बाइट, पटेल तिराहा, लखपेड़ाबाग चौराहा, निबलेट तिराहा, छाया चौराहा तक जारी रहा। विद्यार्थी परिषद के नगर स्थित विभाग कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग प्रान्त मंत्री ने बैठक करके आगामी योजनाओं पर चर्चा की। प्रांत मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मनाने जा रहा है।ऐसे में उनका निर्वाचन जिले के सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। जिले की सभी नगर इकाइयों के पदाधिकारियों से परिषद की गतिविधियों में तेजी लाने की जरूरत पीआर बल दिया। उन्होंने अपने स्वागत के लिए सभी का आभार ज्ञापित किया। स्वागत करने वालो में प्रिंस शर्मा, निशांत द्विवेदी, शशांक बाजपेई, विशाल सिंह, आकांक्षा वर्मा, तनु, कल्पना थापा, विकास, सचिन यादव, आदर्श शर्मा, अभिनव, मिथलेश, अरविंद वर्मा, शशिकांत, सुमित, सूरज, अमन, भूपेंद्र, आदित्य ठाकुर, ललित, धीरेंद्र व बाराबंकी की 13 नगर इकाइयों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!