आप के आने से भाजपा प्रत्याशियांे की नींदें उड़ गई: धर्मवीर सिंह

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

आप आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 20 से 30 नवम्बर तक चलेगा, नगर पालिका व नगर पंचायत के भ्रष्टाचार किया जायेगा उजागर

बाराबंकी। निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश के मद्देनजर ‘‘गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ’’ अभियान को मिले जनता के अपार जन समर्थन के बाद यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका के क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी जिसके माध्यम से पार्टी पदाधिकारी निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता को बताएंगे और निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील करेंगे। उक्त बात आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने आज नगर पालिका परिषद नवाबगंज के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रणीत कुमार मौर्या उर्फ प्रांशू के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही।  सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों और नगर निगम की विधानसभाओं में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक 800 कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगी जिसके लिए प्रदेश के 77 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया आम आदमी पार्टी निकाय की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी, आवेदन फार्मो का वितरण किया जाएगा और संभावित प्रत्याशियों का क्षेत्रीय सर्वे कराकर नामों पर चर्चा की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से आप द्वारा चलाए गए हर अभियान में जिस तरह जनता ने पूर्ण रूप से आप का समर्थन किया है उससे भाजपा सरकार की नींद उड़ चुकी है।


वहीं इस सम्बंध में आप पार्टी के प्रत्याशी प्रणीत कुमार मौर्या उर्फ प्रांशू ने बताया कि पालिका में फैला भ्रष्टाचार खत्म होगा। नगर पालिका की सम्पत्तियों को चोरी छिपे बेचा जा रहा है, सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। अब भ्रष्टाचार करने वालों की नींद हराम हो गई है। चुनाव जीतने के बाद सट्टी बाजार को उचित स्थान मिलेगा। पटरी दुकानदारों को पक्की दुकाने दी जायेंगी, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर साफ-सफाई की निगरानी की जायेगी। हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जायेगा ताकि मरीजों को तत्काल उचित इलाज मिल सके। इसके साथ ही साथ दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार को जनता तक पहुँचाने का काम किया और प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, जर्जर शिक्षा भवन, महिला असुरक्षा, प्रशासनिक लापरवाही, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार को उजागर किया जायेगा।  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!