मतदाता बनने की मुहिम में बीएलओ की मदद करें: तहसीलदार
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को तहसील के सभी बूथों पर बीएलओ ने नए वोट बनाने एवं संशोधन के लिए फार्म जमा कराए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2023 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को सभी बूथों पर बीएलओ ड्यूटी पर तैनात रहे और उन्होंने मतदाताओं के दावे व आपत्तियां जमा करवाई। तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि रामनगर विधानसभा व दरियाबाद विधानसभा मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने पुनरीक्षण अभियान को कामयाब बनाने के लिए मतदाता सूची को पुनरीक्षण में जो युवा एक जनवरी को 18 साल के हो जाएंगे या हो चुके हैं। उनके नए वोट बनाने उनके आवेदन अनुसार फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस अभियान में मतदाता अपना वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड से जुड़वाने के लिए फार्म 6 बी भर सकता है। इसके अलावा एनवीएसपी वीएचए वी-पोर्टल पर ऑनलाईन आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ा जा सकता है। बीएलओ के पास जाकर गरुड़ एप से आधार कार्ड को जुड़वाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी मतदाताओं को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के लिए मतदाता आगे आकर इस मुहिम को सफल बनाएं। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

