पशुओ के चारे के लिए दान की,पराली

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील अध्यक्ष डॉ0 राम सजीवन वर्मा एव ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा के नेर्तत्व में रविवार को एक ट्राली पराली गौ आश्रय स्थल बिरौली में पशुओ के चारे के लिए दान की गयीं। ग्राम प्रधान बिरौली अनिल वर्मा ने भाकियू पदाधिकारीयो को बधाई दी है। बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने किसानों से अपील की है कि खेतो में पराली न जला कर गौ आश्रय स्थल में पशुओं के चारे के लिए दान करे जिसके बदले में खाद प्राप्त करे जिसकी पहल करते हुए सिरौलीगौसपुर के तहसील अध्यक्ष डॉ0 रामसजीवन वर्मा ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा ने एक ट्राली पराली बिरौली गौ आश्रय स्थल में पशुओ के चारे के लिए दान किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल वर्मा, लक्ष्मीनारायण, दुर्गेश वर्मा, उमेश गौतम, जगदीश वर्मा, विष्णु श्रीवास्तव, धरवीर वर्मा, सत्यम वर्मा, रमेश सोनी, लवकुश, रजनीश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!