पंद्रह दिवसीय संस्कार महोत्सव का हुआ भव्य समापन

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। आकांक्षा चिल्ड्रेन अकादमी में चल रहे पन्द्रह दिवसीय संस्कार महोत्सव का आज संस्कार रैली के साथ भव्य समापन विधायक सतीश चंद्र शर्मा के उदबोधन के साथ सम्पन्न हुआ। संस्कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दरियाबाद सतीश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय द्वारा चलायी जा रही इस मुहीम से बच्चों में भारतीय संस्कृति जो हमारी परम्परा रही है उसका ज्ञान होगा तथा समाज मे गिर रहे आदर्शों की स्थापना होगी ।श्री शर्मा ने नए नए प्रयोगों से संस्कार पिरोने की कोशिश के लिए प्रबंधक मनीष पांडेय का धन्यवाद देते हए कहा कि आज हमारे देश मे पश्चात संस्कृति हाबी होती जा रही है माता पिता व बड़ो का सम्मान करना लोग भूलते जा रहे है। पुरानी परंपरा को जीवित रखने के लिए बच्चों में ऐसे संस्कार जरूरी है। उन्होंने विद्यालय को अपनी निधि से ३ लाख का अनुदान देने की भी घोषणा की। सम्बोधन के बाद श्री शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चे अपने हाथो मे संस्कार से पूर्ण हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे , लगभग आधा किलोमीटर इस रैली मे बैनर पोस्टर लिए बच्चे संस्कार का संदेश देते आगे बढ़ रहे थे । सड़क के दोनो ओर लोग रैली में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन करते  दिखे । इस अवसर पर डा. रमेश सिंह , श्रीमती राधा सिंह , आदि उपस्थिति रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

Don`t copy text!