तीन दिवसीय सत्संग का समापन हुआ इस दौरान आसपास गाँवो का भारी जनसैलाब
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । ग्राम पूरेभगाई में राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के द्वारा चल रही तीन दिवसीय सत्संग का समापन हुआ इस दौरान आसपास गाँवो का भारी जनसैलाब देखने को मिला।
सत्संग के अंतिम दिन राष्ट्रीय सन्त असंग देव महाराज ने कहा धन छीन सकता है लेकिन आपका कोई ज्ञान और बुद्धि नहीं छीन सकता स्वभाव नहीं छीन सकता जो गम खा ले और कठोर वाणी सुनकर गम खा ले समझ लो उसमें भगवान राम का गुड़ आ गया नारी के अंदर नारायणी नर के अंदर नरोत्तम पुरुष के अंदर पुरुषोत्तम छिपा हुआ है इसलिए किसी नारी वह किसी पुरुष को कमजोर ना समझे सभी से प्रेम से बात करें अपनी अपनी गलतियों को सुधारें एक बार गलती हो जाने से दोबारा गलती करने से बचें अगर गलतियां रुलाती है तो राहे भी दिखाती है जो गलती को सुधारे उसे इंसान कहते हैं जो किसी दूसरे का दर्द अपनाए उसे भगवान कहते हैं महाराज जी ने अपने भक्तों से निवेदन करते हुए कहा सहने वाले महान बन जाते हैं इसलिए सहनशीलता को धारण कीजिए क्रोध बुद्धि का विनाश करता है इसलिए अपने अंदर क्रोध उत्पन्न ना होने दें इस मौके पर आयोजक राम कैलाश यादव संयोजक हरगोविंद वर्मा रोजा प्रधान शिवकुमार हजारों की संख्या सम्मिलित रहे वहीं सुरक्षा त्रिलोकपुर चौकी इंचार्ज रणजीत यादव, सिपाही शिवकांत समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहें।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

