संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रट स्थित सभागार में नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने जिला राजस्व अधिकारी महिपाल सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामशिरोमणि एवं प्रेमपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य निष्ठा, कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शां, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करने एवं देश संप्रभुता एवं अखण्डता की रक्षा करने की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान के प्रारूप को अंगीकृत किया गया था। यह दिन बहुत ही हर्ष एवं उल्लास का दिन है। प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाता है। प्रस्तावना संविधान की आत्मा है। यह देश के शासन व्यवस्था एवं देशवासियों के लिए मार्गदर्शिका है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!