उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले, अगले 25 साल सत्ता से दूर रहेंगे अखिलेश

प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन रही है। अखिलेश यादव अगले 25 साल तक सत्ता नहीं आने वाले।मुस्लिमों को भी भाजपा पर भरोसा हो रहा है, यादव समाज भी हमारे साथ जुड़ रहा है। इज्जत बचाने को लिए चाचा-भतीजा एक हो गए हैं। इसके बाद भी मैनपुरी हारने जा रहे हैं।किशनी विधानसभा क्षेत्र के शमशेरगंज में आयोजित जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने उन्होंने केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं के बखान के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जोर दिया। सपा शासन में गुंडाराज होने का जिक्र कर मतदाताओं की नब्ज थामने का प्रयास किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भाजपा मैनपुरी को कैद से मुक्त करने जा रही है। यह चुनाव लोगों के विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा। भाजपा ने रामपुर, आजमगढ़ में जनता के दम पर सपा को पराजित किया। अब मैनपुरी लोकसभा चुनाव की बारी है, यहां की जीत वहां से भी सरल है।अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की सरकार में प्रशासन के सहारे गुंडागर्दी होती थी। बूथ लूट लिए जाते थे। लोग सपा के शासन से आतंकित थे। परंतु अब योगीजी की सरकार है, जिसमें गुंडागर्दी का खात्मा हो गया है। मैनपुरी के चुनाव में भी कोई गुंडई नहीं हो पाएगी। कमल का बटन दबाने से गरीबों को आवास, गैस, शौचालय, बिजली मिली। सरकार इलाज भी मुफ्त दे रही है। अब राशन मिल रहा है, पहले भाषण मिलता था। लोगों को भाजपा के सुशासन पर भरोसा है।प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया

Don`t copy text!