जनपद में 18 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 60 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 27/28.11.2022 को 03 वारण्टी व अन्य 18 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 60 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

01. ➡थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 72 ग्राम अवैध मारफीन के साथ किया गया गिरफ्तार-


थाना कुर्सी पुलिस द्वारा अभियुक्त मो0 जुनैद पुत्र स्व0 इम्तियाज निवासी ग्राम अगासंड थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.11.2022 को राजकीय पालीटेक्निक मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 72 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 383/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

02. ➡थाना सतरिख पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 20 ग्राम अवैध मारफीन के साथ किया गया गिरफ्तार-

थाना सतरिख पुलिस द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र साजिद निवासी मंगरवल थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को दिनांक 27.11.2022 को हैदरगढ़ मार्ग मोहना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 471/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

03. ➡थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 02 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार-
थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा अभियुक्त मिथुन वर्मा पुत्र बाबूलाल निवासी पूरे देवीदास मजरे नरदही थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.11.2022 को ग्राम पूरेदेवीदास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 427/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

04. ➡ थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 438/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जुबेर अली पुत्र शब्बीर अली निवासी लक्ष्बर बजहा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.11.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

05.➡ थाना देवा पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
थाना देवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 685/2022 धारा 498ए/302 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. कुलदीप कुमार यादव पुत्र सन्तराम 2. दिलीप कुमार यादव पुत्र सन्तराम निवासीगण भिटौलीखुर्द थाना देवा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.11.2022 को शारदा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

06.➡ थाना रामनगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना रामनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 624/2022 धारा 376/504/506 भादवि व 3(1)द,ध व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त कल्लू पुत्र सुरेश निवासी मीरामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.11.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

07.➡ थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा 03 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 248/2022 धारा 498ए/304बी भा0द0वि0 व ¾ डी.पी. एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रवि सिंह पुत्र मुन्ना सिंह 2. मुन्ना सिंह पुत्र बाबू सिंह 3. जनक लली पत्नी मुन्ना सिंह निवासीगण पिपरसण्ड थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.11.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

08.➡ थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 03 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1251/22 धारा 307/323/504/34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. प्रवीण सिंह पुत्र रविन्द्र नाथ सिंह निवासी पित्थौरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ 2. सुधीर यादव पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम भिटूरा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 3. दीपक उर्फ दीपू पुत्र राम नरायन निवासी मोहम्मदपुर बाबू थाना मसौली जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.11.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

09.➡ थाना लोनीकटरा पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद-
थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. मिथलेश कुमार पुत्र स्व0 रामचन्द तिवारी निवासी बलेथा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली 2. सर्वेश कुमार पुत्र रामसुख निवासी शिवनाम थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को दिनांक 27.11.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 425/2022 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व मु0अ0सं0 426/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

10.➡ थाना घुंघटेर पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 11 लीटर 800 मिली लीटर फैक्ट्री निर्मित शराब बरामद-
थाना घुंघटेर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. शिवनन्दन पासी पुत्र पुत्तीलाल पासी निवासी रामपुर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी 2. छत्रपाल रावत पुत्र दुर्जन रावत निवासी जमोलिया थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को दिनांक 27.11.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 23 पाउच गत्ता 200 एमएल कुल 04 लीटर 600 मिली लीटर व 36 पाउच गत्ता 200 एमएल कुल 07 लीटर 200 एमएल (कुल 11 लीटर 800 एमएल मिली लीटर फैक्ट्री निर्मित शराब) बरामद कर थाना घुंघटेर पर मु0अ0सं0 303/2022 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

11.➡ थाना रामसनेही घाट पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-
थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा अभियुक्त सचिन पुत्र भाईलाल निवासी धरौली थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को दिनांक 27.11.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 630/2022 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

12. ➡ थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा एक गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया-
थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासी द्वारा अपनी पुत्री के गुम होने के सम्बन्ध में थाना हैदरगढ़ पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। जिस पर थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त गुमशुदा को आज दिनांक 28.11.2022 को सकुशल बरामद किया गया।

Don`t copy text!