अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को लेने जा रहा था। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव के निकट अज्ञात कार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया था। कुर्सी थाना क्षेत्र के कोड़री मजरे दरावां निवासी पवन कुमार पुत्र अशरफी लाल यादव 40 वर्ष मंगलवार को पत्नी सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बड्डूपुर कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रात्रि में घर पर कोई न होने के चलते पत्नी सुनीता देवी को अस्पताल में भर्ती कराकर वापस घर लौट आया था। बुधवार सुबह वह घर से बाइक से अस्पताल के लिए निकला था। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बड्डूपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार फरार हो गई।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कल का सिपाही रवि शंकर सरोज, सुनील चौधरी पुलिस ने घायल को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हेलमेट होता तो शायद न जाती युवक की जान
घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था।घटना में घायल युवक सिर व चेहरे पर ही गंभीर चोट लगी होने से रक्तस्राव हो रहा था। बाइक सवार युवक अगर हेलमेट पहने होता तो शायद हादसे में इतनी गंभीर चोट न आती। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत होने की जानकारी मिली है।परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है।तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

