बाराबंकी हॉस्पिटल अब एक रूपये में करेगा बेहतर इलाज मल्टीस्पेशलिटी सुविधाओं से लैस चिकित्सकों की टीम करेगी इलाज
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986
प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) बाराबंकी। नगर के सिविल लाइन स्थित बाराबंकी नर्सिंग होम अब बाराबंकी हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर के नाम से जाना जाएगा। यह अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी सुविधाओं के साथ आम जनता का इलाज सिर्फ एक रूपए में करेगी। मरीजों के समुचित इलाज हेतु विशेषज्ञ डाक्टरों की ओपीडी गुरूवार से शुरूआत कर दी है। जिसमें आम जनमानस गंभीर बीमारियों का भी इलाज करा सकता है। यह जानकारी बाराबंकी हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर के मैनेजिंग डायरेक्टर डा उत्तम सिंह राजपूत व डा ललित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बाराबंकी हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर के रूप में स्थापित करने का अहम मकसद जनसेवा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा कि अस्पतालों में बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए आम जनमानस को सही इलाज नहीं मिल पा रहा था, प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में उचित इलाज मुहैय्या कराने हेतु बाराबंकी हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर ने अब यह सुविधा फिल्म एक्टर शबाब हाशमी व इण्टरनेशनल मोटीवेटर टेªनर कैप्टन संजय मोदगिल द्वारा आरम्भ की गई। इस मिशन में क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कई सामाजिक संगठनों के सहयोग से अब प्रातः 9 बजे से 02 बजे तक सप्ताह के सातों दिन यह सुविधा मिलेगी। लोगों द्वारा सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि कुछ मरीज भारी भरकम बिल को देखते हुए इलाज कराने में असमर्थ है और खर्च नहीं उठा पा रहे हैं। पचासों हजार से अधिक रूपया बर्बाद होता है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए हमारे यहां होने वाले बडे़-बड़े आपरेशन कम खर्च में कराने की व्यवस्था की जा रही है ताकि गांव शहर के लोगों को बिचलौलियों से छुटकारा मिल सके। हमारे इस प्रयास से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि हास्पिटल चल रही कैंटीन में मरीजों को भोजन मात्र 1 रूपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसको देखते हुए अब इलाज भी मात्र 1 रूपये में होगा। जोकि यह व्यवस्था ओपीडी के लिए की गई है। उपलब्ध सेवाओं में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, 24 घण्टे इमरजेंसी/ट्रामा सेन्टर, जर्नल सर्जरी, आर्थाेपेडिक्स सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, बाल रोगों का इलाज, डिजिटल एक्स-रे, दूरबीन विधि द्वारा पित्त की पथरी का आपरेशन, गंभीर श्वसन रोग कक्ष, नाक, कान, गला रोग, मानसिक रोग का इलाज, जच्चा बच्चा की सुविधा, दिल की जांच, हड्डी का आपरेशन सीआर्म मशीन इत्यादि शामिल है। डा उत्मम सिंह बैसवार व कई सामाजिक संगठनों के लोग हमारे मिशन को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अस्पताल द्वारा हेल्पलाइन नम्बर-7376035777 जारी किया गया है। जिस पर मरीज अपने नम्बर बुक करा सकता है। इस मिशन में डाक्टर आरबी सिंह, रंजन कुमार, आरसी यादव, विवेक कुमार सिंह, रवि पाण्डेय, नीरज रंजन श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, वरदान पाण्डेय, रागिनी सिंह ठाकुर, दीप्ती सिंह, फाक अहमद, मो0 सलीम, एन. सिंह, स्वाती सिंह, एमए किदवई, अशोक कुमार, डीके चौहान आदि डाक्टर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

