नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में चेयरमैन पद की आरक्षण सूची जारी होने के बाद किसी को मिली खुशी तो वही किसी के हाथ लगी मायूसी,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। वार्डों के आरक्षण के बाद नगर पालिका एवं नगर पंचायतों चेयरमैन पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गयी है। जिसके बाद अब निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से बिगुल फुंक गया है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद किसी को खुशी मिली है तो किसी के हाथ मायूसी लगी है। जिन उम्मीदवारों के पक्ष में आरक्षण हुआ है उन्होंने पूरे दमखम से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी द्वारा जारी की गयी आरक्षण सूची के अनुसार बदायूं नगर पालिका अनारक्षित की गयी है। इसके साथ ही दातागंज, सहसवान, ककराला नगर पालिका सीट भी अनारक्षित हुयी है।
बिसौली नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित है। उझानी नगर पालिका महिलाओं के लिए सुरक्षित की गयी है। बिल्सी नगर पालिका अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण सूची के अनुसार सुरक्षित है। नगर पंचायत कछला अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत रूदायन अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत उसावां अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत फैजगंज बेहटा अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत वजीरगंज अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत सखानूं महिला, नगर पंचायत कुंवरगांव अनुसूचित जाति, नगर पंचायत मुड़िया अनुसूचित जाति, नगर पंचायत गुलड़िया, अलापुर, इस्लामनगर, उसहैत, सैदपुर, दहगवां की सीट अनारक्षित की गयी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

