शासन द्वारा नगर निकाय चुनाव घोषित वार्डो के आरक्षण मैं आक्रोशित लोगों ने अलग-अलग वार्डो से उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। शासन द्वारा नगर निकाय चुनाव में घोषित बॉर्डों के आरक्षण में आक्रोशित लोगों ने अलग-अलग चार वार्ड से उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई गई तथा दर्जा आपत्ति में वार्ड के आरक्षण बदले जाने की मांग की है l ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर निकाय चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए सर्वप्रथम वार्ड का आरक्षण की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित किया गया तथा निर्धारित समय में आपत्ति मांगी गई है जिसका समय से निस्तारण किया जा सके l

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर निकाय चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए नगर पालिका परिषद सहसवान के 25 वार्ड का आरक्षण घोषित किया गया आरक्षण के उपरांत वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए अपनी रणनीति बना रहे दिग्गजों को उस समय झटका लगा जब उनके मुताबिक आरक्षण नहीं हुआ और शासन ने बिगर जांच-पड़ताल के वार्ड का आरक्षण कर दिया नगर पालिका परिषद के वार्ड एक जो वर्ष 2017 मैं पिछड़े वर्ग की जाति के लिए आरक्षित था तो इस बार वार्ड एक मोहल्ला चौधरी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया जिसमें दानिश निसार पुत्र श्री निसार हुसैन ने वार्ड दो मोहल्ला कटरा जो बीते चुनाव में जो अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था इस बार पिछड़ी जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है वार्ड नो मोहल्ला नयागंज मिश्रित नसरुल्लागंज जो पूर्व में अनारक्षित था इस बार पिछड़ी जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है वार्ड 22 मोहल्ला पठान टोला जो पूर्व में पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित था इस बार शासन ने जनरल महिला के लिए आरक्षित किया है वार्ड 9 पालिका सदस्य तथा सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में सक्रिय दिखे सुदीप सक्सेना ने वार्ड दो मोहल्ला कटरा मिश्रित जहांगीराबाद सनोज कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने वार्ड एक आतिफ निसार उर्फ जेनू तथा वार्ड 22 जो पूर्व में पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित था इस बार महिला के लिए आरक्षित किया गया है दानिश पुत्र असलम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मिश्र के कार्यालय में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शासन द्वारा घोषित किए गए वादों के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराते हुए नए सिरे से आरक्षण की जाने की मांग की है l
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 वार्डो के सदस्य पद आरक्षण संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की जा रही है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!