सीखने वाला खिलाड़ी हमेशा आगे बढ़ता है: गोप पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अजीज खान मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे अजीज खान मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने किया। हाकी संघ के अध्यक्ष महबूब उर रहमान ने मुख्य अतिथि अरविंद सिंह गोप और विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन मैच लखनऊ हास्टल और बाराबंकी हाकी क्लब के बीच खेला गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप आज जिस स्टेडियम मे मैच खेल रहे हैं यह स्टेडियम हॉकी के महान खिलाड़ी बाबू केडी सिंह के नाम से है। जिनके नाम से यह जिला जाना जाता है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि खेल हम सबके जीवन के लिए बहुत जरूरी है निरंतर खेलते रहने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खिलाड़ी हमेशा मैदान पर खेलते हुए कुछ न कुछ सीखता ही है और सीखने वाला खिलाड़ी हमेशा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहता है। इसलिए आप सब मन लगाकर खेलें और अपनी टीम को उच्च शिखर पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयत्न करते रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व प्रमुख चौधरी तालिब नजीब कोकब, अख्तर अजीज खान, गेम टीचर तौहीद हसन खां, हुमायूं नईम खान, बब्बन सिंह एडवोकेट, हसमत अली गुड्डू, फजल मदनी, डा जावेद, सैयद मोहम्मद हारिस, वीरेंद्र प्रधान, डॉक्टर संजय सिंह, यशवंत यादव, आकाश यादव, दिलीप गुप्ता एडवोकेट आदि तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!