बाराबंकी। कड़े मुकाबले में गोरखपुर की ब्यूटी ने दिल्ली की काजल को चित करके दशकों की वाहवाही लूटी। अन्य पहलवानों की कुश्ती फाइनल होने के साथ दंगल का समापन किया गया। बदोसराय के जनता इंटर कालेज के मैदान में दंगल के अंतिम दिवस पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुभारंभ किया। अंतिम दिवस कई पहलवानों ने जीत दर्ज की।दिल्ली की काजल एवं गोरखपुर की ब्यूटी के बीच करीब 20 मिनट तक चली इस कुश्ती में अंत में ब्यूटी ने बाजी मारी। राजस्थान के सोनू मेरठ के भूरा के मध्य टक्कर हुई जिसमें भूरा ने बाजी मारी। अगली कुश्ती शनिवार के विजेता नेपाल के लक्की थापा ने राजस्थान के बिक्की को पटखनी देकर उन्हें पराजित किया। राजस्थान के ही मुन्ना टाइगर एवं जम्मू के रिजवान के बीच जबरदस्त कुश्ती हुई जिसमें जम्मू के रिजवान ने बाजी मारी। मेरठ के परवेज एवं सहारनपुर के ओंकार के बीच काफी देर तक चली भिड़ंत के बाद आखिर में बराबरी पर छुटी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ खुटपुट बाबा अरुण कुमार सिंह पप्पी कपिल देव कुशमेश रिजवान अहमद पूर्व विधायक राम गोपाल रावत अविरल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

