मदरसों में करायी गयी खेलकूद प्रतियोगिता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर मदरसों में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही खेल कूद प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रोग्राम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। रविवार को मदरसा इस्लामिया स्कूल मैलारायगंज में प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद शहंशाह की अध्यक्षता व मदरसा इस्लामिया निस्वा स्कूल मैलारायगंज की प्रधानाचार्य आसमा खातून की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य मोहम्मद अहमद शहंशाह ने कहा कि देश में 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। भारत के संविधान के मुताबिक देश के हर नागरिक को समान अधिकार मिलने चाहिए। चाहे वह किसी भी जाति धर्म भाषा या समुदाय का हो।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही योजनाएं बहुत ही शानदार है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बच्चों को बताया गया। इस मौके पर मौलाना अहरार, मौलाना तौसीफ, मिर्जा सारिक, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद अरमान सहित विद्यालय अध्यापक व छात्र मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!