भवन मानचित्र के लिए सदस्य जिला पंचायत की स्वीकृति अनिवार्य जिला पंचायत सभागार में बैठक सम्पन्न, कई मुद्दे सुलझाए
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जिला पंचायत संघ बाराबंकी एवं अध्यक्ष जिला पंचायत बाराबंकी के मध्य जिला पंचायत में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर पूर्व निर्धारित बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने सभी जिला पंचायत सदस्यों की समस्याओं को सुनते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में जिला पंचायत सदस्यों के सभी मामलों का निराकरण करवाया जाएगा। जिसमे मुख्य रूप से सदस्यों ने भवन निर्माण, फैक्ट्री निर्माण में सदस्यों की स्वीकृति, संबंधित सदस्यों के क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में सिलापट पर नाम लिखवाए जाने,प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को बैठक कराए जाने जैसी अनेक समस्याएं शामिल रही। वहीं बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर ठेकेदारों द्वारा की जा रही धांधली पर रोक लगाने पर निर्णय लिया गया। वर्तमान में हो रहे विकास कार्यों में असमानता से असंतुष्ट सदस्यों व जिला पंचायत अध्यक्ष के मध्य सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों के प्रस्ताव पर स्वीकृति हेतु सहमति बनी। जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य ना होने के कारण वर्ष 2021-22 व 2022-23 में स्वीकृत कुल बजट का आय-व्यय ब्यौरा लिखित रूप से उपलब्ध कराने के लिए अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा आश्वासन दिया गया। इसके अलावा जिले भर में हो रहे निर्माण कार्यों के मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए क्षेत्र के सदस्य जिला पंचायत की भी स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। ज्ञात हो कि विगत 8 माह से जिला पंचायत के सदन की बैठक ना होने पर सदस्यों द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया था कि शासनादेश के अनुसार जब प्रत्येक 2 माह में बैठक होना अनिवार्य है तो यह अनियमितता क्यों? सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनंद, गुलाब सिंह रावत, हौसला प्रसाद वर्मा, विनय सिंह राजपूत, चख्खन यादव, डॉ अवधेश वर्मा, प्रतिनिधि पप्पू गदवापुर, शिव बहादुर वर्मा, रामबरन वर्मा, जंग बहादुर पटेल, रामदेव सिंह, रिंकू सिंह, प्रतिनिधि राम भीख त्रिवेदी, प्रतिनिधि वासुदेव वर्मा, राममूर्ति निषाद, विजय यादव, बलराज सिंह, राजीव कुमार यादव, अब्दुल कलाम, हंसराज वर्मा, सोनी यादव आदि उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

