योगी सरकार पर बढ़ा है जनता का विश्वास: सतीश शर्मा
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र उमरा में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन का औपचारिक शुभारंभ करने के बाद उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास योगी सरकार पर बढ़ा है। यूपी अब तेजी से विकास की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके पीछे प्रदेश की कानून व्यवस्था भी है। राज्यमंत्री ने कहा कि गुंडागर्दी को सरकार ने खत्म करने का काम किया है। बीती सरकारों में आए दिन अखबारों में लूटपाट, डकैती, चौन स्नेचिंग की खबरें पढ़ने को मिल जाती थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। यूपी को अपराध मुक्त बनाने का मिशन चल रहा है। इसलिए उद्यमियों ने यूपी में निवेश करना शुरू कर दिया है। कोरोना काल में भी करोड़ो रुपये का निवेश हुआ। लाखों लोगों को व्यापार से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है कि हम आज 500 करोड़ रुपए का निवेश बाराबंकी में हो रहा है।हम उत्तर प्रदेश में सभी औधोगिक व्यापारियों को हरसंभव मदद करने के लिए दृढ़संकल्प है।विधायक साकेंद प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश में उधोगों को नए पंख लगे हैं। उन्होंने हमारी सरकार में बिजली के साथ एक्ससवे, एयरपोर्ट और रेलवे सहित याता क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य तेजी से हुए हैं। इस उत्तर प्रदेश को विकास के रुप आगे ले चलने के दृढ़संकल्प है। उत्तर प्रदेश सरकार औधोगिक और व्यापार क्षेत्र के निवेशकों के लिए हर संभव सहयोग के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर अयोध्या मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि निवेश को प्रोत्साहन व नवीन रोजगार सृजन हेतु ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित की गयी है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि इस निवेशक सम्मेलन के मुख्यतः दो उद्देश्य है- इन्टेण्ट (निवेश) आमंत्रित करना तथा लोगों की आवश्यकताओं को समझना। उन्होनें उद्यमियों से अनुरोध किया कि वे अपनी आवश्यकताओं व अपेक्षाओं से जिला प्रशासन को अवगत करायें ताकि जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक में उनकों प्राथमिकता के आधार पूर्ण कराया जा सका। इस मौके पर विधायक साकेन्द्र वर्मा, सीडीओ एकता सिंह, एसपी दिनेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक विदेश व्यापार कानपुर अमित कुमार, आईआईए चेयरमैन प्रमित कुमार बीडीओ संतोष सिंह मौजूद रहे।
867.2 करोड़ के निवेश पर हुए हस्ताक्षर
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त श्रीमती शिवानी सिंह ने मे0 विजय लक्ष्मी एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा0लि0, मे0 हाईटेक कंकरीट, मे0 अंकुर टेªडर्स एण्ड मैन्यूफैक्चरर्स, मे0 गणपति एग्री बिजनेस प्रा0लि0, मे0 रिलायन्स ग्रुप, मे0 इनवोमेडिक्स प्रा0लि0, मे0 सर्व बेवरेजेज प्रा0लि0, मे0 अग्रवाल फर्नीचर एण्ड मैटेªसेस, मे0 ट्रू पावर वायर एण्ड केबिल प्रा0लि0, मे0 श्री रानी सती इण्डस्ट्रीज, मे0 ग्रीन वेयर फैशन प्रा0लि0, मे0 दयाल ग्रुप, मे0 ओम एग्रो कोल्ड स्टोरेज, मे0 भारत एल्यूमिनियम एक्सट्रूजन प्रा0लि0, मे0 प्रेरणा एग्रो प्रोडक्ट्स, मे0 शकुन्तलम रिसोर्ट, इत्यादि के साथ जनपद को आवण्टित लक्ष्य रू0 500.00 करोड़ के सापेक्ष रू0 867.2 करोड़ के ‘‘इण्टेण्ट टू इन्वेस्ट‘‘ हस्ताक्षरित किये गये।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

