रिश्तेदारी से घर वापस आ रहे दंपती पर बोला हमला, स्थानीय लोगो ने हमलावरों के चुंगल से दंपती को बचाया, जिला अस्पताल में भर्ती
बदायूँ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में कांसपुर रोड पर कुछ लोगों ने दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हर्रे नगला निवासी किशनपाल और उसकी पत्नी अजमेश्वरी मंगलवार शाम एक रिश्तेदार के दसवां संस्कार से लौट रहे थे। वह दूध वाले वाहन से आ रहे थे। दंपती कांसपुर रोड पर पहुंचे थे कि तभी उनके गांव के कुछ लोगों ने गाड़ी रुकवा ली। दंपती पर लाठी-डंडे से हमला कर पिटाई लगा दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के तमाम दुकानदार आ गए। उन्होंने जैसे-तैसे दंपती को बचाया। इसी दौरान हमलावर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने दंपती को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*