किशोरियों ने समूह के प्रशिक्षण में किया प्रतिभाग
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। एक्शनएड संस्था द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत जनपद बाराबंकी के फतहाबाद, बड़ेल क्षेत्र में किशोरी सशक्तिकरण हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें किशोरी समूह की किशोरियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक्शनएड संस्था से जिला समन्वयक प्रमोद पाण्डेय द्वारा संस्था के बारे में व परियोजना के उद्देश्य विषय पर किया गया साथ ही बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल विवाह, सुरक्षा, शिक्षा, आपातकालीन नंबर अन्य विषय को लेकर किशोरियों को सशक्त किया गया। इसी क्रम में खंड समन्वयक मीना पाल द्वारा किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा के विषय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था से सहायक जिला समन्वयक यदुराज सिंह द्वारा किशोरियों को आउट ऑफ स्कूल, ड्रॉप आउट सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर समूह के किशोरियां, आंगनवाडी कार्यकत्री, सहायिका, प्रेरक व अन्य लोग उपस्थित रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

