बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन भदौरिया केंद्रीय कार्यालय शिव मंदिर गणेशपुर बहराम घाट जनपद बाराबंकी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० हाकिम सिंह भदौरिया के द्वारा दीपक सिंह सरल को उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी,पंडित पुत्तीलाल शर्मा को राष्टीय सलाहकार,ध्रुव सिंह को मंडल अध्यक्ष अयोध्या,इंद्रेश कुमार दीक्षित को प्रदेश सचिव युवा,यशवंत सिंह को मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या,विमलेश वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर,रामराज चैहान को ब्लॉक अध्यक्ष फतेहपुर राजेश कुमार को ग्राम अध्यक्ष गगौला शिवराज रावत को सदस्य मनोनीत किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भादौरिया ने कहा आज हिंदुस्तान के किसी भी संघर्ष में युवाओं का महत्वपूर्ण स्थान है संगठन की आवाज को बुलंद करने में दीपक सिंह सरल जैसे युवा साथी मीडिया के माध्यम से गरीब किसान नौजवान की आवाज को बुलंद करेंग जिससे संगठन को बल मिलेगा।इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल ने कहा हमारा मकसद गरीब,मजलूम,दबे,कुचले नौजवान किसानों की आवाज को बुलंद करना होगा हम सदा ही पूरी निष्ठा के साथ गरीबों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।मौके पर उपस्थित सभी किसानों का दीपक सिंह सरल ने आभार व्यक्त किया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Related Posts

