इराक़ के स्वयं सेवी बल ने इस बल के उप कमांडर शहीद अबू महदी के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा कर दी है।
इराक़ के स्वयं सेवी बल अलहश्दुश्शाबी के एक वरिष्ठ सदस्य अबू अली अलबसरी ने बताया है कि अबू फ़ेदक अलमुहम्मदावी को स्वयं सेवी बल के शहीद उपकमांडर अबू महदी अलमुहंदिस का उत्तराधिकारी मनोनीत किया गया है और इराक़ी सेना के कमांडर अगले दो दिन के अंदर इस चयन पर अपनी सहमति की घोषणा कर देंगे। इराक़ के स्वयं सेवी बल के नए उपकमांडर के नाम की घोषणा इराक़ में शहीद अबू महदी अलमुहंदिस के चालीसवें के कार्यक्रम में की गई।
ज्ञात रहे कि इराक़ के स्वयं सेवी बल के उप कमांडर अबू महदी अलमुहंदिस, ईरान की आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी के साथ 3 जनवरी को आतंकी अमरीकी सैनिकों के हवाई हमले में बग़दाद हवाई अड्डे के निकट शहीद हो गए थे।
समाचार एजेंसी न्यूज़

