आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध की गयी कार्यवाही-
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी थाना टिकैतनगर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध की गयी कार्यवाही-
आगाम नव वर्ष के दृष्टिगत शासन द्वारा चलाये गए विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 27.12.2022 को थाना टिकैतनगर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा थाना टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाँसगाँव, असवा माझा व बरुआ में अभियान चलाकर तलाशी में सघन छापेमारी व दबिश दी गई, जिसमें कुल 60 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए आबकारी अभियान के तहत 02 अभियोग पंजीकृत किये गये एवं लगभग 02 कुंतल लहन को मौके पर नष्ट किया गया। ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए अवैध शराब से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया एवं अवैध कारोबार से दूर रहने के लिये चेतावनी दी गई। साथ ही गांव वालों से अवैध शराब कारोबार करने वालों की गुप्त सूचना देने का आग्रह भी किया गया। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

