पीएम नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग जनों को दिया मान सम्मान: सतीश
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
राज्यमंत्री ने 596 बच्चों को बांटा उपकरण और उपस्कर, दिव्यांग जनों के खिले चेहरे
बाराबंकी। राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का उपस्कर एवं उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उप्र सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से पूर्व इनको विकलांग कहा जाता था। किंतु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द हटाकर दिव्यांग शब्द दिया। जिससे इनको भी अपने मान सम्मान की अनुभूति हो सके। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे तथा विभिन्न विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा एमआर किट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, ब्रेसलेट, सीपी चेयर, ट्राई साइकिल, रो लेटर, बैसाखी, कैलिपर, हेयरिंग एंड बैट्री सहित कुल 596 बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण और उपस्कर वितरित किया गया। तत्पश्चात जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपस्कर एवं उपकरण के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा सेंगर, सतीश त्रिपाठी, सुशील कुमार कनौजिया, जैनेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद उपाध्याय, संजय राय, मनीराम, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन डॉक्टर पीयूष श्रीवास्तव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अरुण कुमार वर्मा मुन्ना भैया, अनिल सिंह, अशोक कुमार सिंह, नीरज वर्मा, श्री ओम सिंह, सलीम, नीरज मिश्र, राज नारायण समस्त विकासखंड के स्पेशल एजुकेटर एआरपी सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

