पशु पालन विभाग द्वारा एक दिवसीय पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत वाजिदपुर में पशु पालन विभाग द्वारा एक दिवसीय पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य भूल्लन वर्मा उर्फ रामसिंह ने फीता काट कर किया। जिसमें 376 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया।
विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत वाजिदपुर में बुधवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी मसौली डॉ कमलेश कुमार, डॉ संजीव चौधरी, डॉ अनुराग तिवारी ने पशु पालन को सरकार से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। तथा पशुओं के रखरखाव के बारे में बताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम निवास यादव, फार्मेसिस्ट राजेश कुमार वर्मा सहित पशु पालन मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

