जैदपुर, बाराबंकी। जैदपुर पुलिस टीम ने सतरिख थाना क्षेत्र के एक तस्कर को दो सौ एक ग्राम मार्फीन के साथ मौके से पकड़ लिया। तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी है। तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य तस्करों को तलाश कर रही है। सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौंदी कला निवासी मोहम्मद तौफीक उर्फ शेरा पुत्र तसव्वर अली को सोमवार दिन में जैदपुर थाने के हल्का नम्बर तीन में तैनात दरोगा स्करउमेश यादव व दरोगा जीत बहादुर सिंह हमराही पुलिस बल के टिकरा गाव कर पास से गिरफ्तार किया। जिसकी जामा तलाशी में उसके पास से 201 ग्राम मार्फीन बरामद हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया सतरिख थाना क्षेत्र के तस्कर तौफीक को 201 ग्राम मार्फीन के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया गया है और अन्य तस्करों की तलाश जारी है। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
Related Posts

