शहर में बिक रहा ‘‘कैप्टन गोगो’’, युवा कर रहे धड़ल्ले से प्रयोग
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
कहीं आपका बच्चा ‘कैप्टन गोगो’ के चंगुल में तो नहीं फंस गया है क्योकि जिले में दस्तक दे चुका है क्राइम मास्टर यानी ‘‘कैप्टन गोगो’’
बाराबंकी। नशे की लत लगातार युवाओं में बढ़ रही है, ऐसी स्थिति को देखते हुए कई व्यापारियांे ने मौके का फायदा उठाते हुए कैप्टन गोगो की बिक्री चोरी-छिपे शुरू कर दी है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है, कहीं आपके बच्चे तक तो नहीं पहुंच गया ‘कैप्टन गोगो’, इसके बारे में क्या जानते हैं। आपका बेटा, भाई या घर का कोई सदस्य आजकल खुद में ही खोया रहता है, अकेले रहना उसे पसंद है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। अच्छी तरह से पड़ताल करलें, कहीं आपका बच्चा ‘कैप्टन गोगो’ के चंगुल में तो नहीं फंस गया है क्योकि जिले में दस्तक दे चुका है क्राइम का मास्टर यानी कैप्टन गोगो।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देखने में मामूली सा कागज नजर आने वाले इस कैप्टन गोगो में ही युवा अब भांग, चरस, गांजा, अफीम और स्मैक भरकर पी रहे हैं। जिस प्रकार युवाओं की भीड़ इन कागजों को खरीद रही है, उससे साफ पता चलता है कि नशे के सौदागर अपनी पैठ शहर में भी जमा चुके हैं। उधर पुलिस-प्रशासन इससे पूरी तरह से अनजान बना हुआ है। मालूम हो कि किशोर-युवा वर्ग सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। इस वर्जिन पेपर को खरीदने वाले सबसे ज्यादा किशोर से लेकर युवा वर्ग हैं। पीले रंग की पैकिंग में बारीक कागजों की संख्या दो होती है। इसमें एक मोटे कागज की स्ट्रीप भी होती है। बारीक कागज को रोल करके भांग, चरस, स्मैक आदि को भरकर इसे सिगरेट का रूप दिया जाता है। मोटे कागज की स्ट्रीप को रोल करके फिल्टर बनाया जाता है। बारीक और मोटे कागज दोनों के सिरों पर लगी गोंद इसे आसानी से चिपका देती है। इसके अलावा अन्य कई ब्राण्डों के वर्जिन पेपर पैकिंग भी उपलब्ध है। नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है। शहर में इस प्रकार बारीक पेपर की खाली सिगरेट और कागज की बिक्री वाकई चैंकाने वाली बात है। नशे में प्रयोग होने वाले इस बारीक कागज की जानकारी मिली तब कई दिनों तक शहर के कालेजों के पास स्थित पान की दुकानों पर नजर रखी गई। कागज की यह पैकिंग छिपाकर रखी जाती हैं। सिर्फ मांगने पर ही ग्राहक को दिया जाता है। पहचान छिपाकर जब एक दुकानदार को भरोसे में लेकर उससे बात की तो दुकानदार ने दिखाया, कैप्टन गोगो बहुत ही बारीक पारदर्शी कागज है। इसका पैक बाजार में धड़ल्ले से मिल रहा है। मालूम हो कि इस युवा वर्ग की नशे की लत के कारण कालेज के छात्रों द्वारा संज्ञेय अपराध कारित किया जाता है हद तो यहां तक हो गई है कि युवा वर्ग नशे की लत में डिप्रेशन व अवसाद में नजर आते दिख रहे हैं। अति विश्वस्त्र सूत्रों से पता चला है कि शहर के सफेदाबाद, पल्हरी चैराहा, बेगमगंज, पीरबटावन, रेलवे स्टेशन, गुड़मण्डी आदि जगह व कालेजों के बाहर स्थित स्टेशनरी व पान की दुकानों पर चोरी छिपे बिक रहा है लेकिन खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

