आवास विकास की सड़क 10 दिन बाद ही हवा में दौड़ने लगी स्थानीय निवासियों में आक्रोश, भ्रष्टाचारियों में हड़कम्प!
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स)
बाराबंकी। नगर पालिका में हो रहे चमत्कार के बारे मंे तो अभी तक आपने देखा व सुना है लेकिन आज हम आपको ऐसे भ्रष्टाचार के बारे में अवगत करा रहे हैं जिसको देखकर आपको आने वाले निकाय चुनाव में प्रत्याशी का चयन बहुत ही सूझबूझ से करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। आवास विकास के सेक्टर-1 में बनी सड़क मात्र 10 दिन में ही हवा के साथ दौड़ने लगी है, राहगीरों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद नवाबगंज, बाराबंकी के तहसील कालोनी वार्ड के अन्तर्गत आने वाली आवास विकास कालोनी के सेक्टर-1 में स्थित सड़क बीते 10 दिन पूर्व ही बनी है जो वर्तमान में हवा में उछाल मार रही है, जिसको देखकर आपको भ्रष्टाचार का अंदाजा लग सकता है। सूत्रों से पता चला है कि नगर पालिका प्रशासन अपने चहेते ठेकेदारों के द्वारा खूब मलाई काटता है और ठेकेदारों के फंसने पर उनको बचाने के लिए भी खूब मेहनत करता है, हद तो यहां तक हो जाती है काम पहले हो जाता है और बाद में टेण्डर करवाये जाते हैं। नगर पालिका मोटी मलाई के चक्कर में ऐसे ऐसे चत्मकार कर डालता है कि लोग देखकर हैरात में पड़ जाते हैं। भ्रष्टाचार का खेल बड़े पैमाने पर किया जाता है और इसमें खूब बंदरबांट किया जाता है।
ठण्डक के कारण डामर नहीं पकड़ रहा है: अधिशाषी अधिकारी इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है, अभी ठण्डक ज्यादा पड़ रही है इसलिए डामर पकड़ नहीं रहा है, ठण्डक कम होने पर दोबारा सड़क बनवाई जायेगी।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स)

