हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने जनजीवन अस्त व्यस्त

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली कड़ाके की सर्दी से लोगों को अच्छी खासी परेशानी हो रही है हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है लोग दिनभर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं शिक्षण संस्थानों की भी छुट्टियां चल रही हैं  बाजार में इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी से उछाल आया है सर्द हवाओं एवं पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है हाड़ कपा देने वाली सर्दी से बचने के लिए लोगों द्वारा दिनभर अलाव का सहारा लिया जा रहा है सुबह से ही घना कोहरा अपने आगोश में ले लेता है दोपहर तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है कड़ाके की सर्दी के कारण व्यापार भी अच्छा खासा प्रभावित हो रहा है सर्द हवाओं व कड़ाके की सर्दी के कारण खरीदारों ने बाजारों से दूरियां बना रखी है दोपहर बाद ही बाजारो में चहल-पहल देखने को मिल रही है इस समय बाजार में जूते, मौजे, कैप, जैकेट, दस्ताने व मफलर की खूब बिक्री हो रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!