अमेरिका ने फ़िर क़बूला अपना झूठ, ईरानी हमले में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या शून्य से 110 हुई

https://www.smnews24.com/?p=6137&preview=true

ईरान ने 8 जनवरी को अमेरिका की आतंकवादी हमले के जवाब में आधुनिकतम हथियारों से लैस इराक में स्थित उसकी सैनिक छावनी ऐनुल असद पर कई मिसाइल दाग़े थेअमेरिका के रक्षामंत्रालय पेंटागन ने कल शुक्रवार को एक बार फिर स्वीकार किया है कि ईरान ने इराक में स्थित अमेरिकी सैनिक छावनी ऐनुल असद पर जो मिसाइल हमला किया था उसमें घायल होने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या 110 हो गयी है।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन ने शुक्रवार की रात को घोषणा की है कि एक अन्य अमेरिकी सैनिक में इस बात चिन्ह दिखाई दिये हैं कि उसके भी दिमाग़ में चोट आयी है।अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागन ने 10 फरवरी को स्वीकार किया था कि ईरान के मिसाइली हमले में 109 अमेरिकी सैनिकों के दिमाग़ में चोटें आयी हैं और एक सैनिक के बढ़ जाने से यह संख्या अब 110 हो गयी है।ईरान ने 8 जनवरी को अमेरिका की आतंकवादी हमले के जवाब में आधुनिकतम हथियारों से लैस इराक में स्थित उसकी सैनिक छावनी ऐनुल असद पर कई मिसाइल दाग़े थे जिसके कई घंटे बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप, रक्षामंत्री मार्ग एस्पर और विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने दावा किया था कि ईरान के मिसाइली हमले में कोई हताहत व घायल नहीं हुआ है जबकि कई हफ्तों से अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागन थोड़ा- थोड़ा करके घायल होने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या स्वीकार कर रहा है।ज्ञात रहे कि ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान (आईआरजीसी) के एक जानकार अधिकारी ने कहा था कि 8 जनवरी को ईरान के मिसाइली हमले में कम से कम 80 आतंकवादी अमेरिकी सैनिक मारे गये हैं जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं

Don`t copy text!