गौवंश को बारातघर में बंद करने वाले 19 नामजद ग्रामीणों के अलावा 22 अज्ञात के खिलाफ,रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली निजी गौवंश और सीमावर्ती गांवों के गौवंश को बारातघर में बंद करने वाले 19 नामजद ग्रामीणों के अलावा 22 अज्ञात के खिलाफ अधिशासी अधिकारी ने थाना फैजगंज बेहटा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उक्त ग्रामीणों ने सरकार की छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया और नगरपंचायत कार्यालय का घेराव कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
उक्त मामला फैजगंज बेहटा नगर पंचायत से जुड़ा है। ईओ रविचंद्र भारती का आरोप है कि संजीव, विजयपाल, भूकन, सरदार, अशोक सहित 19 नामजद व 22 अज्ञात ग्रामीणों ने बीती 5 जनवरी को टेग लगी निजी गायों व समीपवर्ती गांवों से लाकर 80 गोवंश को वार्ड संख्या स्थित चाहरदीवारी व वार्ड संख्या 11 स्थित बारातघर में बंद कर दिया। इन सभी का उद्देश्य यह था कि उक्त गोवंश का भरण पोषण सरकारी खर्चे पर हो सके। इसके बाद इन्हीं ग्रामीणों ने नगर पंचायत कार्यालय आकर घेराव कर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया। ईओ का आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न की। छोड़ी गई टैग लगी निजी गायें न सिर्फ फसलों को हानि पहुंचा रही हैं बल्कि जनहानि व अन्य सामाजिक समस्या का कारण भी बन रही हैं। ईओ का आरोप है कि उक्त आरोपी सरकार की छवि भी धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पूर्व नायब तहसीलदार अजहर अंसारी ने मौके पर जाकर हालातों का जायजा लिया। ईओ रविचंद्र भारती ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। मुकदमा लिखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

