साप्ताहिक बंदी वाले दिन कुछ दुकानदार शासन व प्रशासन को चुनौती देने से नहीं चूक रहे
मुकीम अहमद अंसारी
हेयर कटिंग सैलून की दुकाने बंदी दिवस की धज्जियां उड़ाते नजर आते दिखे है।अधिकांश रोडवेज बस स्टैंड के निकट तहसील रोड व अकबराबाद के व्यापारी उल्लंघन करते हुए खोलते हैं अपनी अपनी दुकानें
सहसवान। जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बावजूद भी सहसवान के कुछ व्यापारी अपनी हट कर्मी पर पूरी तरह बने हुए हैं। बाजार विल्सनगंज, तहसील रोड पर कुछ शूज स्टोर की दुकानें व इंजन पार्ट्स की दुकानें बिसौली स्टैंड पर दुकानें एवं अकबराबाद का मार्केट पूरी तरह खुला हुआ है। हेयर कटिंग सैलून की दुकान पहले मंगलवार को बंद हुआ करती थी अब मंगलवार को भी खुलती है और शुक्रवार को भी खुल रही है जबकि इन दुकानों पर काफी तादाद में लेवर काम करती है यह डीएम के आदेश होगा खुला उल्लंघन करते हुए दिखाई नजर आते हैं आखिर क्यों क्या सहसवान में जिलाधिकारी के आदेश लागू नहीं होते या फिर सहसवान नगर में जिलाधिकारी के आदेशों को अधिकारी लागू कराना नहीं चाहते जोकि यहां के व्यापारी चाहे कोरोना काल रहा हो या साप्ताहिक बंदी लेकिन यहां के व्यापारी कानून का उल्लंघन करते हुए आए हैं।और अपनी दुकानों को खोल कर बैठ जाते हैं। इसे क्या कहें अधिकारियों की अनदेखी या जिला अधिकारी के आदेशों को यहां के अधिकारीयों का पालन नहीं कराना जिसकी वजह से बेखौफ होकर कुछ व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों को खोल कर बैठ जाते हैं। जिससे शासन एवं प्रशासन की छवि धूमिल होती दिखाई देती है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

