दबंगों ने बुजुर्ग महिला को घर में घुसकर पीटा तमंचा दिखाकर लूटे ₹26000। महिला ने पुलिस पर कार्यवाही ना करने के लगाए गंभीर आरोप।
मुकीम अहमद अंसारी
सरकार के दावों के खुलती पोल बुजुर्ग महिलाएं भी नहीं है सुरक्षित।
बुजुर्ग महिला के हाथ पर धारदार हथियार से किया हमला महिला घायल।
बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र के कस्बा दातागंज के बुध बाजार मोहल्ले का है जहां पर एक बुजुर्ग महिला को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा और तमंचा दिखाकर भैंस बेचकर रखे ₹26000 लूट ले गए महिला ने बताया कि रोहित पत्र बृजपाल जो कि तमंचा लेकर उसके सीने पर रख दिया और उसमें पे घर में रखे ₹26000 लेकर भाग गया जब इसकी शिकायत उसने उसके पिता से की तो उसके पिता ने और उसने मिलकर बुजुर्ग महिला को धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे महिला के हाथ में गंभीर चोट आई जब महिला ने इसकी शिकायत दातागंज कोतवाली में की गई तो महिला ने बताया कि कोई भी कार्रवाई नहीं की गई और उसको वहां से भगा दिया गया महिला ने बताया कि उसकी पट्टी करा दी गई और वहां से भगा दिया गया भले योगी सरकार महिलाओं को लेकर कितनी भी सख्त क्यों ना हो लेकिन बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ऐसे दबंगों पर क्या कार्रवाई करती है या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

