बिना परमिट लकड़ कट्टे काट रहे हैं पेड़, पुलिस मौन!

मुकीम अहमद अंसारी

जनपद के कई थाना क्षेत्र में फैला रखा जाल, वन विभाग के संलिप्तता जगजाहिर।

मसौली बाराबंकी। जनपद की हरियाली पर आरा चला रहे हैं जनपद के लकड़ कट्टे, पूरा खेल चलता है स्थानीय पुलिस के संरक्षण में। लोगों द्वारा विरोध करने पर दी जाती है जानमाल की धमकी। दरियाबाद, टिकैतनगर, बदोसरायं, रामनगर, मसौली, सफदरगंज, जैदपुर आदि थानों में दो दर्जन से अधिक वन अधिनियम के मुकदमें दर्ज है लेकिन फिर भी इन दबंगों का आरा दिन रात चोरी छिपे चल रहा है। लकड़ कट्टो ने अवैध कटान करके अपना एक संगठित गिरोह बना रखा है जिसके दम पर पूरे जनपद में हलचल मचाये हुए हैं। इन लकड़ कट्टों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत हो गई है कि हल्का क्षेत्र को खरीदने की भी कूवत रखते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र संख्या-40017623001920 में पीड़ित मनोज शुक्ला निवासी ग्राम बिरौली मजरे मुस्काबाद थाना सफदरगंज ने बताया कि मैं न्यू इंडिया न्यूज के लिए संवादसूत्र का कार्य करता हूं। साथी पत्रकार अवधेश वर्मा, मंगल यादव के साथ कवरेज के लिए जा रहा था कि रामपुर कटरा क्षेत्र में अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर पर बैठे लोगों ने रोककर पूछा कि कहां जा रहे हो, मैंने कहा कि कवरेज हेतु जा रहे हैं इस पर अज्ञात व्यक्ति ने रामपुर निवासी हाफिज गौस से बात कराई तो हाफिज गौस मोटरसाइकिल से आ गया और कहा कि मैं मलौली में पेड़ कटवाया हूं लेकिन मेरे मामले में कदम मत बढ़ाना, मेरे ऊपर दर्जनों मुकदमे चलते हैं एक और बढ़ जायेगा कहते हुए गंदी-गंदी गालियां दी और कहा कि अगर बाग में गए तो ठीक नहीं होगा तुम्हें फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा व जान से मरवा दूंगा, थाना पुलिस मेरी मुट्ठी में रहता है, जिसको चाहूं खरीद सकता हूं। सूत्रों से पता चला है कि गौस काफी दबंग किस्म का आदमी है उसके अवैध कार्य में जो व्यवधान उत्पन्न करता है उसको डरा धमकाकर व जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता है। सूत्रों पता चला है कि मलौली ग्राम में आम शीशम जामुन नीम के पेड़ बड़े पैमाने पर कटवाये जा रहे हैं लेकिन वन विभाग से लेकर स्थानीय पुलिस भी सब कुछ जानकर अंजान बनी हुई है।
अब देखना यह है कि लकड़ कट्टो का आरा इसी तरह हरियाली पर चलता रहेगा और वन विभाग से लेकर स्थानीय पुलिस सोती रहेगी या अवैध लकड़ी तस्कर योगी सरकार में जेल की सलाखों के पीछे नजर आयेंगे यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

Don`t copy text!