थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा मय टीम के गुमशुदा को सकुशल उसके परिवारजन के सुपुर्द किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। इस्लामनगर 05-06-2022 को वादी चिरागमसी पुत्र डोरीलाल निवासी ग्राम भवीपुर थाना इस्लामगनर द्वारा उसके नातिन रोहित कुमार पुत्र राकेश निवासी ग्राम भवीपुर के गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना इस्लामगनर पर लिखित तहरीर दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 ओ0 पी0 सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीणय बदायूँ के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर ऋषिपाल सिंह के द्वारा टीम गठित करते हुये एवं अथक प्रयास के बाद आज दिनाँक 14/01/2023 को गुमशुदा रोहित कुमार उपरोक्त को विकासपुरी दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया एवं उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । गुमशुदा के परिजनों व जनता के लोगों के द्वारा इस्लामनगर पुलिस की भूरी-भुरी प्रशंसा की जा रही है । सकुशल बरामदगी पर उपजिलाधिकारी बिल्सी एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत किया गया।

गुमशुदा को बरामद करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 श्री ऋषिपाल सिंह थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं
उ0नि0 श्री तिलकराम
उ0नि0 श्री जाहिद हुसैन थाना
कांस्टेबल राजकुमार आदि मौजूद रहे ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!