कानपुर के एरिया कंट्रोल ऑफिस रेलवे परिसर में कर्मचारी संघ का 28 वां खिचड़ी समरसता भोज में 2000 रेलवे कर्मचारी एवं आसपास के निवासी ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में जूही हनुमान मंदिर के महंत राष्ट्रीय धर्माचार्य पूज्यनिय मधुर जी महाराज जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किया। मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के महामंत्री अनिल उपाध्याय ने कर्मचारी के कई अहम मुद्दों की बात उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम मीणा जी एवं संचालन कुन्दन सिंह वीरू कर रहे थे। मकरसंक्रांति पर खिचड़ी भोज की धार्मिक महत्ता के विषय पर भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आई पी एस चौहान जी ने प्रकाश डाला। इस विशाल समरसता भोज में कर्मचारीयों ने खिचड़ी, रायता एवं पापड़ का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मंदिर में हवन कर पूजा अर्चना की गई। मकरसंक्रांति पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक उत्सव है जिसके अंतर्गत संघ की अनुसंगिक संगठन उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ प्रति वर्ष समरसता भोज करता है। इस कार्यक्रम में ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन के महामंत्री मनोज यादव, राजधानी लोको पायलट मनोज झा, टूंडला से मंडल मंत्री सरोज मीणा, ईटावा से सेंट्रल शाखा मंत्री हरिशंकर पोरवाल, लोको शाखा अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, मंडल मिडिया प्रभारी रजनीश कुमार, शाखा उपाध्यक्ष राकेश रंजन, इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष किशोर बैरवा, रेल विकास निगम लिमिटेड के मैनेजर ओ पी मिश्रा, लोको हॉस्पिटल से लईक अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष संकेत सुमन त्रिपाठी, प्रतिनिधि प्रशांत सिंह, देवेन्द्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts

