ज्ञान सिंह यादव ने संतों को बांटा कम्बल
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। साधु संतों की सेवा नारायण की सेवा है। इस समय में साधु संतों का आशीर्वाद समाज को सदमार्ग पर चलने कि प्रेरणा देता है। संतों का जीवन सदैव अमर रहता है। लोगों का जीवन साधु, गृहस्थ एवं सैनिक वर्ग में बंटा हुआ है। संत इच्छा नहीं करते बल्कि संकल्प करते हैं। समाज में सेवा करने की शिक्षा भी इन्हीं आश्रमों में मिलती है। उक्त विचार देवा शरीफ के वृंदावन आश्रम में हुकुम सिंह हेल्थ फाउंडेशन अध्यक्ष एवं समाजवादी नेता ज्ञान सिंह यादव ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में हुकुम सिंह फाउंडेशन के तत्वाधान में वृंदावन आश्रम में संतो को कम्बल का वितरण कर आर्शीवाद लिया। आश्रम महंत श्री अनमोल दास द्वारा मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमे श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489