फांसी के फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव सूचना पर पुलिस ने कराया पीएम

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान : एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पर मृतका के मायके वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। इस मामले में रविवार शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली में गौरी (22) पत्नी वीरु की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतका का मायका गांव गैतोली थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ में है। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के मायके वाले यहां पहुंचे। मृतका के पिता गजेन्द्र ने पुलिस को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की करीब दो साल पहले शादी हुई थी और वह दो दिन पूर्व ही मायके से ससुराल आई थी।

Don`t copy text!