सहसवान: अचानक लगी आग की चपेट में आकर बाइक समेत हजारों रुपए का घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। तहसील प्रशासन ने क्षति का आंकलन किया। दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे नगर के मुहल्ला शहबाजपुर में हुआ। इसरार पुत्र मुस्तफ़ा के घर में अचानक आग लग गई। जागे स्वजन ने मुहल्ले के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखी बाइक, वाशिंग मशीन समेत घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। अग्निकांड में करीब दो लाख रुपए की क्षति का अनुमान है। सूचना पर हल्का लेखपाल जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया और तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी।
Related Posts

