अभियंता रामलाल ने अधीनस्थों संग संभव पोर्टल पर जनशिकायतों को सुना।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली अधिशासी अभियंता रामलाल ने अधीनस्थों संग संभव पोर्टल पर जनशिकायतों को सुना। इस दौरान आईं दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत वितरण खंड में सोमवार को विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर आठ लाख पच्चीस हजार रूपए की राजस्व वसूली की गई। क्षेत्र में सोमवार को ही 206 बकाएदारों के संयोजन विच्छेद किए गए। इस मौके पर एसडीओ मनीष कुमार यादव, जेई मो0 मियां कुरैशी, महेश तोमर, मोहसिन, नवीन आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!