गैरबराबरी और असमानता को दूर करता है समरसता भोज: गोप सपा कार्यालय पर आयोजित हुआ खिचड़ी भोज
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। खिचड़ी भोज जैसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। जिसमे सभी धर्म संप्रदाय के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। जिससे समाज में बराबरी का भाव उत्पन्न होता है और लोग एक दूसरे के लिए सहयोग भाव से एकत्रित होकर सब के सुख दुख में भागीदार बनते हैं। आज छाया चौराहे पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय के नीचे अमर शहीद राजा बलभद्र सिंह चहलारी पार्क में समाजवादी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित खिचड़ी समरसता भोज में सभी धर्म संप्रदाय के लोगों ने एक साथ खिचड़ी भोज उपस्थित होकर खिचड़ी खाई और समाज में एकजुटता का संदेश देने का काम किया। खिचड़ी भोज में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश यादव, जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जैतपुर के विधायक गौरव रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता प्रसाद यादव, हसमत अली गुड्डू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, डॉ नवनीत श्रीवास्तव, हिमांशु यादव, राजेंद्र वर्मा पप्पू, मोहम्मद रिजवान संजय, नसीम कीर्ति, दीपक गुप्ता, सपा नेता हुमायूं नईम खान, असीर किदवाई, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन हाफिज भारती, अनू पंडित, इंतखाब आलम नोमानी, विनय यादव, बीके सिंह, ज्ञान सिंह यादव, वीरेंद्र वर्मा, कपिल वर्मा, दानिश सिद्दीकी, मनोज वर्मा ‘मन्नू‘, सरदार रविंद्र सिंह पप्पू, ताज बाबा राइन, ओम चंद यादव अमित यादव जसवंत यादव, मोहम्मद आफाक, शमीम फन्ने, आसिफ सभासद, ओम प्रभा बिट्टू, नगर अध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव, रूमी राय, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज मौर्य, तरन्नुम निशा, अंजू वर्मा, शकील सिद्दीकी, सरताज चौधरी, मौलाना असलम आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन ने कराया खिचड़ी भोज
बाराबंकी। बाबा जयगुरुदेव संगत बाराबंकी से संबद्ध बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था उज्जैन के तत्वाधान में जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के प्रांगण में सोमवार को खिचड़ी भोज व शाकाहारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। शाकाहारी सम्मेलन का संचालन कमलेश चंद शर्मा एडवोकेट व अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर बाबा जयगुरुदेव संगत के अधिवक्ताओं द्वारा द्वारा खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष भारत यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता जगत बहादुर सिंह, बृजेश दीक्षित, रितेश मिश्रा, एडवोकेट अजय प्रताप सिंह, अमित शुक्ला, अमित सिंह, राकेश तिवारी, रमन द्विवेदी, संजय भदौरिया, ओमप्रकाश सिंह, मनोज कुमार, राहुल विक्रम सिंह, यासिर अराफात, विनोद तिवारी, सुशील जायसवाल, मोहन सिंह, सचिन प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

