कप्तान के आदेशों का अनुपालन करने में आनाकानी ……….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई जिसमें बहन के इलाज के लिए दिया था पैसा ले लिया ट्राली बाराबंकी जनपद के सतरिख थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 3 के जरमापुर और बबुरिहा गांव का है जहां पर बबुरिहा निवासी कल्लू उर्फ सत्यनाम और जर्मापुर निवासी प्रेमचंद के बीच गहरी मित्रता थी दोनों एक दूसरे के पारिवारिक संबंध की तरह आते जाते थे किसी कारण बस प्रेम प्रेमचंद्र की बहन ने विषाक्त पदार्थ खा लिया और इस समय प्रेमचंद ने अपने मित्र कल्लू से मदद की गुहार लगाई जिस पर बबुरिहा निवासी कल्लू ने प्रेमचंद को उधारी के रूप में कुछ पैसे दे दिए और प्रेमचंद अपनी बहन के इलाज में व्यस्त हो गया इसी बीच कल्लू ने प्रेमचंद की ट्राली कुछ दिनों के लिए मांग लिया और अब प्रेमचंद के मांगने पर उसके मन में लालच आ गया और खरीदने की बात करने लगा होते करते मामला काफी पुराना हो गया और प्रेमचंद इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक से दो बार न्याय की गुहार लगाई यही नहीं सतरिख पुलिस के आला अधिकारी प्रेमचंद की गुहार को सुनते हुए पुलिस को न्याय के लिए आदेश दिया परंतु दबाव में जकड़ी सतरिख पुलिर कप्तान के आदेशों का अनुपालन करने में असमर्थता जता रही जबकि प्रेमचंद के प्रार्थना पत्र पर बाराबंकी लोकसभा सांसद उपेंद्र सिंह रावत और पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने सतरिख पुलिस को चल भाष नंबरपर मामले से अवगत कराया उसके बावजूद भी सतरिख पुलिस विपक्षी को थाने बुलाने मैं असमर्थता जता रही है यही नहीं एकतिस दिसम्बर 2022 को प्रेमचंद ने सतरिख पुलिस को इस मामले से अवगत कराया तथा कोई भी कार्यवाही नहीं हुई पुलिस के ढुलमुल रवैए को देखते हुए प्रेमचंद ने 5 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई 16 जनवरी 2023 को तथा 17 जनवरी 2023 को प्रेमचंद के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सतरिख पुलिस को फोन पर अवगत कराया उसके बावजूद भी सतरिख पुलिस विपक्षी क्यो थाने बुलाने में असमर्थता जता रही है जबकि ट्राली प्रेमचंद्र द्वारा ₹110000 एक लाख दस हजार देकर खरीदने की बात बताई गई और उसी ट्रॉली को विपक्षी मात्र 24000 चौबिस हजार रु में खरीदने की बात कर रहा है जिसके पास विक्रय पत्र का कोई भी अभिलेख मौजूद नहीं हैअब तो जिले के आला अधिकारी ही ट्राली की सही कीमत और सही फैसला करा सकते हैंक्योंकि सत्री पुलिस की आंखों पर नोटों का काला चश्मा लगा हुआ है जिसे न्याय और अन्याय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

